Uncategorized

सुन्दरगंज वार्ड की महिलाओं ने किया ध्वजारोहण

नारी शक्ति किसी से कम नहीं- गौतम वाधवानी


धमतरी। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुंदरगंज वार्ड की महिलाओं ने ध्वजारोहण किया, मुख्य रूप से शामिल हुए कांग्रेस के युवा नेता गौतम वाधवानी ने कहा कि समाज में महिलाओं का दर्जा और सम्मान पुरुषों से अधिक है। नारी आज हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है। सुंदरगंज वार्ड की महिलाए ध्वजा रोहण कर समाज के सभी वर्गों को जागरूक करने का कार्य कर रही है । महिलाए आज हर क्षेत्र मे आगे बढ़ रही है चाहे इंजीनियर, डॉक्टर, फ़ाइटर जेट पायलट, भारतीय सैनिक के रूप मे हो या गृहणी महिलाए अपना कार्य बखूबी निभा रही है। युवा कांग्रेस इनका सम्मान करती है। वार्ड की महिला गिरजा बाई ध्रुव, संतोषी बाई ध्रुव, मिलनतींन बाई ध्रुव, हेमिन बाई ध्रुव, राधिका ध्रुव, मीनाक्षी ध्रुव, रानी ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ध्वजा रोहण हम सभी महिलाओं ने किया। हम सभी को इस उत्सव का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार रहता है। जश्ने आजादी की खुशियों के इस अवसर पर हमेशा गौतम वाधवानी जी का साथ मिलता है। इस अवसर पर सुनीता ध्रुव इंगेश्वरी धुरुव पुष्पा ध्रुव शिमला ध्रुव तामेश्वरी ध्रुव संगीता धुरुव घसनीन बाई ध्रुव रानी ठाकुर खिलेश्वरी ठाकुर भावना मांडवी रिया ठाकुर सौरभ मरकाम आशाराम ध्रुव भागवत राम धुर्व देवराज ध्रुव तुषार ध्रुव ऋषभ ध्रुव रुद्र ध्रुव राधिका मरकाम राजेश ध्रुव उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!