Uncategorized

गुप्ता अस्पताल में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, रोटरी क्लब अध्यक्ष मनीष मित्तल ने किया ध्वजारोहण


धमतरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुप्ता अस्पताल में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनीष मित्तल ने ध्वजारोहण कर सभी को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और अपने संबोधन में देशभक्ति, एकता और सेवा की महत्ता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सामूहिक रूप से देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर देशप्रेम का संदेश दिया। गुप्ता अस्पताल के कर्मचारियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम में अतिथियों व उपस्थितजन ने देश के प्रति अपनी आस्था और समर्पण भाव व्यक्त किया। कार्यक्रम में रोटरी सदस्यों में मदन मोहन खंडेलवाल, आर. के. साहू, जी. आर. मागर, साकेत श्रीवास्तव, सतेंद्र शर्मा, डॉ. विकास अग्रवाल, अजय गोयल, अजीत खंडेलवाल, आशीष गोयल, नंदन दोषी, सुमित गुप्ता, विवेक तिग्गा, नरेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अभिषेक गोयल, अभिषेक, ऋषि लोनावत, सुभाष गोयल, रीतू लुनावत, पूनम , पायल गोयल, आराधना गुप्ता, गौरव मित्तल मनीष मित्तल,अर्पित जैन उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!