Uncategorized

नपं भखारा भठेली में धूमधाम से मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, अध्यक्ष ज्योति हरख ने किया ध्वजारोहण


भखारा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पंचायत भखारा कार्यालय में अध्यक्ष ज्योति हरख जैन के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सर्वप्रथम भारत माता एवं वीर सेनानिओं के तैल चित्र में अध्यक्ष, सी एम ओ, उपाध्यक्ष, पार्षद गणों एवं सभी अतिथियों के द्वारा पूजन अर्चन किया गया तत्पश्चात ज्योति हरख जैन ने उपस्थित जनों को बधाई देते हुए कहा कि आजादी हमें महज कुछ लोगों और कुछ ही समय में नहीं मिली है बल्कि यह आजादी देश के हजारों वीर बलिदानों के कारण और एक लंबे संघर्ष के बाद मिली है। आजादी के बाद हम सभी का कर्तव्य माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वपूर्ण संकल्प 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में हम सभी को जुडऩा है।रामगोपाल देवांगन ने अपनी शुभकामनायें दीं।झंडारोहण करके झंडा को सलामी दी गयी। कार्यक्रम संचालन विष्णु साहू ने किया।अंत में सी एम ओ संतोष विश्वकर्मा ने सभी उपस्थित जनों को उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त करते हुए नप के जो भी कार्यक्रम आते हैं, उसमे उपस्थित होने की अपील की। इस बार स्कूल को मिष्ठान बढाकर दिया गया। जिससे स्कूलों में प्रसन्नता थी।नगरवासियों साथ स्कूल के छात्र छात्राएं, शिक्षक गण, कर्मचारी गण झंडारोहण में उपस्थित थे।इससे पूर्व बलून छोड़े गये।राष्ट्र गीत से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!