Uncategorized

गायत्री परिवार मुजगहन द्वारा प्रज्ञा पीठ में किया गया ध्वजारोहण

धुनादास मंदिर प्रांगण में स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ मुजगहन में गायत्री परिवार मुजगहन द्वारा बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस पर्व मनाया गया। जिसमें ग्रामवासियों एवं मा शा के छात्र छात्राओं की भागीदारी रही। इस अवसर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहरा कर राष्ट्र गान गाया गया। साथ में उपस्थित सभी लोगों द्वारा देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक दिलीप नाग ने कहा कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ। इसके पहले अंग्रेजों का शासन था। यह आजादी हमारे देश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान के फलस्वरूप मिला।इसे संभाल कर रखना हमारा परम कर्तव्य है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच होमेश्वर साहू, अध्यक्ष भागवत सिन्हा, डॉ पूनम साहू,पूर्व सरपंच राम दयाल साहू, वरिष्ठ परिजन लाला राम साहू,पुनवा राम साहू, धर्मेन्द्र साहू, लीला राम साहू,हीरेश सिन्हा, किसुन साहू,मा शा मुजगहन के प्रधान पाठिका श्रीमती गोदावरी गजेन्द्र उनके स्टाफ के शिक्षक शिक्षिकाऐं, शिव परिवार महिला मण्डल के सदस्य गण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!