Uncategorized
हाईस्कूल सोरिदभाट के दो पूर्व छात्रों का अग्निवीर में चयन

धमतरी। शासकीय हाईस्कूल सोरिदभाट के दो पूर्व विद्यार्थियों का भारतीय सेवा अग्निवीर योजना के तहत चयन हुआ है। दिपेश कुमार साहू पिता रोशन कुमार साहू तथा दुर्गेश नागवंशी पिता भुनेश्वर नागवंशी का चयन भारतीय सेना अग्निवीर में चयन हुआ है। प्राचार्य डी. के.देवांगन ने कहा कि यह विद्यालय की बहुत बड़ी उपलब्धि है, यह सफलता दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी, दोनों छात्रों को प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा विद्यालय में सम्मानित किया गया, इस अवसर पर व्याख्याता श्री सुनील महावर ,महेश मगेन्द्र, ज्योति विबियाना मिंज , पूनम मानकर, रूपेश साहू ,संगीता सोनी, दुर्गा सिन्हा,भगवती ठाकुर , शाला विकास समिति के सदस्य गण रामकुमार साहू,रामनाथ यादव, मकसूदन सिन्हा ने बधाई दी है।


