Uncategorized

नगर निगम आयुक्त अरुण वर्मा ने कांटा तालाब और एसटीपी का किया औचक निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

एसटीपी का कार्य लगभग पूर्ण, टैंक का निर्माण व पाइप लाइन को जोड़ने का कार्य जारी

धमतरी- नगर निगम आयुक्त अरुण वर्मा ने कांटा तालाब में चल रहे चौपाटी निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए स्थल निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधो संरचना मद् बजत राशि से स्वीकृत चौपाटी निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कार्य स्थल पर मौजूद अधिकारियों से काम की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

196.27 लाख की लागत से बन रही है चौपाटी

कांटा तालाब में चौपाटी निर्माण कार्य अधो संरचना मद् बजत राशि से कराया जा रहा है। इसकी स्वीकृत राशि 196.27 लाख रुपये है.आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और एजेंसी को कार्य में और अधिक प्रगति लाने के निर्देश दिए। एसटीपी का कार्य पूर्ण कर तालाबों में पानी पहुंचाने पाइपलाइन कार्य पूर्ण, जोड़ने के लिए टैंक निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए.इसके बाद आयुक्त ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि एसटीपी का कार्य पूर्ण हो चुका है और पाइपलाइन का काम भी पूर्ण हो चुका है। लेकिन पाइप लाइन को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। अब एसटीपी से जोड़ने के लिए टैंक का निर्माण किया जा रहा है साथ ही पाइप लाइन को जोड़ने का कार्य भी हो रहा है । आयुक्त ने टैंक निर्माण कार्य व पाइप लाइन को जोड़ने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान नगर निगम के संबंधित अधिकारी, प्रभारी कार्यपालन अभियंता महेंद्र जगत व देवश्री साहू, उप अभियंता हेशवंत बघेल, नमिता नागवंशी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!