Uncategorized

एल्डरमेन बनने कई भाजपाई है कतार में, बन रही एक अनार और सौ बीमार वाली स्थिति

40 वार्ड वाले धमतरी नगर निगम में बनाये जा सकते है अधिकतम 8 एल्डरमेन

नये चेहरो के साथ पूर्व पार्षद व पूर्व एल्डरमेन भी है मजबूत दावेदार

धमतरी। नगर निगम चुनाव के पश्चात नई कार्यकारिणी को कार्य करते चार महीने से अधिक समय हो चुका है। पार्षद महापौर निवार्चन के पश्चात एल्डरमेन नियुक्ति को लेकर चर्चा जोर शोर से हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही एल्डरमेन की नियुक्ति हो सकती है। ऐसे में एल्डरमेन बनने भाजपाई व गणमान्य नागरिक अपने स्तर पर प्रयासरत है।
धमतरी नगर निगम अन्तर्गत 40 वार्ड है इसके अनुसार निगम में अधिकतम 8 एल्डरमेनो की नियुक्ति की जा सकती है। एल्डरमेन बनने कई भाजपाई कतार में है। जिससे एक अनार और सौ बीमार वाली स्थिति बन रही है। वैसे तो रानीतिक हल्कों, चौक, चौराहो पर एल्डरमेन के दावेदारों की चर्चा हो रही है साथ ही कुछ नाम भी सामने आ रहे है। जिनके एल्डरमेन बनने की स्थित संभावना सबसे ज्यादा बताई जा रही है। या फिर इनका एल्डरमेन बनना तय बताया जा रहा है, लेकिन संगठन के वरिष्ठ लोगो की माने तो अब तक संगठन की ओर से किसी भी दावेदार या संभावित व्यक्ति के नाम की घोषणा नही की गई है। ऐसे में माना जा सकता है कि अब तक जो नाम चर्चा में है वे हवाहवाई भी हो सकते है।
नये चेहरो के साथ अनुभवियों को मिलेगा स्थान
बता दे कि नगर निगम एल्डरमेन बनने कई दावेदार है लेकिन पार्टी आला कमान द्वारा इनमें से 8 नामो का चयन किया जायेगा। इनमें नये चेहरो के साथ ही अनुभवी जैसे पूर्व पार्षद व पूर्व एल्डरमेन भी वर्तमान एल्डरमेन बन सकते है। चर्चा तो यह भी है कि संगठन द्वारा कुछ चौकाने वाले फैसले लिये जा सकते है।
निकाय चुनाव के दौरान एल्डरमेन बनाने दिया गया आश्वासन
नगरीय निकाय चुनाव के दौरान प्रत्येक वार्ड में भाजपा के टिकट के लिए कई दावेदार सामने आये इनमें से एक को पार्षद प्रत्याशी बनाना संगठन के लिए काफी मुशकिल हो रहा था बगावत होने की आशंका भी बनी रही ऐसे में भाजपा के कई दावेदारों को निगम में एल्डरमेन बनाने का आश्वासन दिया गया तब कहीं जाकर वे संतुष्ट व शांत हुए। लेकिन पद सिर्फ आठ और आश्वासन अनेक लोगो को दिया गया है। अब देखना होगा कि किसे एल्डरमेन नियुक्त किया जायेगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!