Uncategorized

अवैध नल कनेक्शन और टुल्लू पंप पर होगी कार्रवाई

बांसपारा वार्ड पार्षद नम्रता पवार की शिकायत पर जल विभाग हुआ एक्टिव


धमतरी। नगर निगम, जल विभाग द्वारा बांसपारा वार्ड के पार्षद श्रीमति नम्रता पवार के शिकायत पर पिछले कुछ दिनों से बांसपारा वार्ड में लोगों को निस्तारी हेतु जो पानी मिलना था वह नहीं मिल पा रहा है जल विभाग में शुक्रवार को नम्रता पवार द्वारा अवैध नल कनेक्शन और टुल्लू पंप की वजह से वार्डवासि जो टैक्स भर रहे उन्हें पानी नहीं मिल रहा है इसकी शिकायत की थी। जिसे विभाग द्वारा त्वरित संज्ञान में लेते हुए टुल्लू पंप जप्ती और अवैध कनेक्शन पर कार्यवाही करने हेतु कर्मचारी को निर्देशित किया है सम्बंधित वार्ड के मोहारी के साथ हर घर के कनेक्शन की जांच की जाएगी जो जलकर नहीं जमा करते उनका नल कनेक्शन त्वरित बंद किया जाएगा जहां अवांछित टेप कनेक्शन है उसे बंद किया जाएगा,जल का गलत उपयोग करने उद्देश्य से अवैध कनेक्शन करने वाले के ऊपर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल की बर्बादी रोकने और सभी को समान रूप से पानी उपलब्ध कराने हेतु यह निर्णय लिया गया है। जल्द ही निरीक्षण अभियान वार्ड से शुरू किया जाएगा, जिसमें दोषी पाए जाने वालों पर जुर्माना और कनेक्शन कटौती की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!