इतवारी बाजार क्षेत्र में मांस विक्रेताओं द्वारा खुले में फेंका जा रहा मांस, आवारा कुत्तो का झुंड हो रहा खूंखार, जनमानस के लिए बढ़ा खतरा – राजा रोहरा
अधिकारियों से उचित कार्रवाई की मांग का नहीं हो रहा असर

धमतरी। प्रदेश उपाध्यक्ष छग धमतरी चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज व धमतरी चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी दिनेश (राजा) रोहरा ने कहा कि धमतरी के इतवारी बाजार में मांस विक्रेताओं द्वारा रात में खुले में मांस के अवशेष छोड़ दिए जा रहे हैं, जिसके कारण वहाँ आक्रामक आवारा कुत्तों का बहुत बड़ा झुंड जमा हो रहा है। यह क्षेत्र घनी आवासीय बस्तियों, कई प्रमुख मोहल्लों और पवित्र धार्मिक स्थलों के मध्य स्थित है। सुबह-शाम यहाँ से गुजरने वाले आम नागरिकों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों की जान पर कुत्तों के हमले का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। हर किसी को अपने व्यापार और रोजगार की पूर्ण स्वतंत्रता है, परंतु किसी का भी व्यापार आम जनता की जान, सुरक्षा और धार्मिक भावनाओं को जोखिम में डाले—यह कदापि स्वीकार्य नहीं हो सकता। हम पिछले दो दिनों से प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं और अधिकारियों से उचित कार्रवाई का अनुरोध कर रहे हैं, किंतु अब तक इस पर कोई संज्ञान न लिया जाना अत्यंत दुर्भाग्यजनक है।
