Uncategorized

आयुक्त एवं उपायुक्त द्वारा मकेश्वर वार्ड में चल रहे नक्शा सर्वे कार्य का किया गया निरीक्षण


धमतरी। नगर निगम आयुक्त प्रिया गोयल एवं उपायुक्त पीसी सार्वा द्वारा शहर के मकेश्वर वार्ड में चल रहे नक्शा सर्वे कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सर्वे टीम से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और सर्वे कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। आयुक्त प्रिया गोयल ने कहा कि नक्शा सर्वे के माध्यम से वार्ड के भवनों एवं संपत्तियों का सही रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है, जिससे नगर निगम को योजनाओं के क्रियान्वयन और नागरिक सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलेगी। उन्होंने सर्वे टीम को कार्य में पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उपायुक्त पीसी सार्वा ने भी मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए सर्वे कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने की बात कही। निरीक्षण के समय सर्वे टीम के कर्मचारी एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!