Uncategorized

कलेक्टर श्री मिश्रा ने किया कोलियारी स्थित मधुरिमा गुरुकुल–SEDI (कौशल एवं उद्यमिता विकास संस्थान)

स्किल सेंटर में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण पर जोर

कौशल विकास से आत्मनिर्भरता की ओर कदम : मधुरिमा गुरुकुल–SEDI में प्रवेश प्रारंभ

धमतरी 17 मार्च 2026/- कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कोलियरी स्थित नव-निर्मित स्किल सेंटर का निरीक्षण किया । ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण लेने आई युवतियों से बात की । उन्होंने संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने युवाओं को स्थानीय रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने, बाजार की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण संचालित करने तथा अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने एसडीएम श्री पीयूष तिवारी को सभी सचिव, सरपंच एवं मितानिनों की बैठक लेकर बच्चों को यहां प्रशिक्षण हेतु भेजने के लिएनिर्देश दिए गए। जनपद सीईओ धमतरी को भी व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक बच्चों को प्रशिक्षण के लिए भेजने हेतु कहा गया।इस दौरान संकेत सुनीता भट्टर, मिथुन पालीवाल एवं अंबुजा फाउंडेशन की टीम उपस्थित थे ।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने धमतरी नगर निगम के इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के लिए निगम को निर्देशित किया।आजीविका महाविद्यालय एवं बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी (RSETI) प्रशिक्षण केंद्र को कोलियारी प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण कर उसी प्रकार अपने केंद्र को विकसित करने के निर्देश दिए गए।साथ ही नगर सैनिकों को रात्रि में सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, किसी भी प्रकार की चोरी, तोड़फोड़ या नुकसान न हो यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिले के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत मधुरिमा गुरुकुल–SEDI (कौशल एवं उद्यमिता विकास संस्थान) द्वारा विभिन्न रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है। यह पहल युवाओं को बाजार की मांग के अनुरूप कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास है।
संस्थान द्वारा 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए 3 माह की अवधि के अल्पकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें आने वाले समय में इलेक्ट्रीशियन (इलेक्ट्रिकल वर्क), रिटेल मैनेजमेंट (कंप्यूटर), जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (नर्सिंग) एवं ब्यूटीशियन जैसे रोजगारपरक कोर्स शामिल हैं।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ बेसिक कंप्यूटर, सॉफ्ट स्किल एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों का बीमा, इंडस्ट्रियल विजिट एवं प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। संस्थान द्वारा प्रशिक्षण के बाद रोजगार एवं स्वरोजगार हेतु भी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
मधुरिमा गुरुकुल–SEDI की अंबुजा फाउंडेशन के साथ साझेदारी के माध्यम से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड एवं शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट की फोटोकॉपी प्रस्तुत करनी होगी।
यह प्रशिक्षण केंद्र शिविर भवन, ग्राम पंचायत कोलियारी, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़) में संचालित किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9981192876 एवं 98261619 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर कौशल विकास के माध्यम से अपने भविष्य को सशक्त बनाने की अपील की है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!