प्रीतपाल सिंह छाबड़ा बने भाजपा आईटी सेल क़े कांकेर जिला प्रभारी, दी जा रही बधाई

धमतरी-भाजपा आईटी सेल छत्तीसगढ़ की प्रदेश टीम-2026 के गठन में धमतरी के युवा नेता प्रीतपाल सिंह छाबड़ा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए कांकेर जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया गया यह निर्णय प्रीतपाल सिंह छाबड़ा की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और लगातार किए जा रहे कार्यों का परिणाम माना जा रहा है। लंबे समय से भाजपा के लिए आईटी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहकर उन्होंने संगठन की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम किया है।
कांकेर जिला प्रभारी बनाए जाने के बाद धमतरी भाजपा संगठन में खुशी की लहर देखी जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कांकेर जिले में भाजपा आईटी सेल और अधिक सक्रिय, संगठित और प्रभावी रूप से कार्य करेगा।
प्रीतपाल सिंह छाबड़ा के सामने अब आईटी सेल को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, डिजिटल माध्यमों से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। संगठन को उम्मीद है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से कांकेर जिले में आईटी सेल नई ऊंचाइयों को छुएगा।
इस नियुक्ति को भाजपा के डिजिटल विस्तार और संगठन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की संभावना है।

