Uncategorized

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से ही सशक्त व संस्कारित समाज का निर्माण संभव : रंजना साहू

नगर पंचायत आमदी में रामायण मेला महोत्सव एवं वृद्धजन-वरिष्ठजन सम्मान समारोह मुख्य अतिथि रही प्रदेश उपाध्यक्ष


धमतरी। नगर पंचायत आमदी के राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में रामायण मेला महोत्सव एवं वृद्धजन व वरिष्ठजन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर वृद्धजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। श्रीमती रंजना साहू ने श्रीराम कथा श्रवण करने के उपरांत कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और सेवा का प्रतीक है, रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला महान ग्रंथ है, आज के समय में जब समाज विभिन्न चुनौतियों से गुजर रहा है, तब श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर ही एक सशक्त, संस्कारित और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है। नगर पंचायत आमदी की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति मुरलीधर साहू ने कहा कि रामायण मेला महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का माध्यम है। रामायण मेला महोत्सव स्थल पर मुख्य रूप से नगर पंचायत आमदी उपाध्यक्ष कोमल यादव, पूर्व अध्यक्ष हेमंत माला, पूर्व उपाध्यक्ष तेजराम साहू, भाजपा वरिष्ठ नीलकंठ साहू, अवध साहू, उमानंद कुंभकार, सुनीता कृपाल साहू आदि उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!