Uncategorized

अनामिका अंबर गौशाला मैदान में आज रात करेंगी आज काव्यपाठ

राजधानी के माना हवाई अड्डे पर आयोजक पं.राजेश शर्मा ने किया स्वागत कर कहा प्रतिष्ठा एकादशी का राम काव्य पाठ शहर के इतिहास का गौरवशाली होगा क्षण

धमतरी। अपनी सु मधुर आवाज एवं सुरीले काव्यात्मक गीतों के कारण देश के साहित्यिक धरातल पर अपनी पृथक पहचान रखने वाली सुप्रसिद्ध कवित्री अनामिका अंबर शहर के गौशाला मैदान में आयोजित राम कथा मंडप पर आज रात्रि काव्य पाठ करने से पूर्व राजधानी के माना विमानतल पर पहुंची तो शहर की ओर से उनका स्वागत धर्म प्रेमी समाजसेवी तथा उक्त कार्यक्रम के आयोजन पंडित राजेश शर्मा एवं नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। राजेश शर्मा ने बताया कि आज का दिवस इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है कि भगवान राम अपनी जन्म भूमि पर एकादशी के दिवस ही प्राण प्रतिष्ठित हुए थे जिसके कारण प्रतिष्ठा एकादशी के इस पवित्र दिवस को यादगार बनाने के लिए अनामिका अंबर की भगवान राम के जीवन चरित्र पर आधारित कविताओं का काव्य पाठ ऐतिहासिक एवं गौरवशाली यादगार क्षण का निर्माण धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरातल पर करेगा। जो शहरवासियों के लिए आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र बिंदु बनेगी।
पं.राजेश शर्मा के धर्म एवं समाज सेवी कार्य से प्रभावित होकर चाय वाली शशि साहू देगी मुफ्त चाय की सेवा

शहर के हृदय स्थल शास्त्री चौक पर प्रतिदिन अलसुबह 4 बजे से अपने सुपुत्र योगेश के साथ चाय का ठेला लगाकर पिछले 30 वर्षों से आम जनता को सेवा दे रही शशि साहू जो अपने मधुर वाणी के साथ मिलनसार व्यवहार के चलते लोगों का दिल जीत लेती है, और जो उसे एक बार मिलते हैं वह अपने को प्रभावित हुए बगैर नहीं रह पाते। वह स्वयं धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा के प्रत्येक सार्वजनिक सेवाभावी कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता प्रदान करते आ रही है, वर्तमान में भी वह प्रतिदिन राम कथा श्रवण करने हेतु गौशाला मैदान पहुंचने वाली इस छोटे से व्यवसायी महिला द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पंडित शर्मा से कहा कि देश की ख्याति नाम कवित्री प्रतिष्ठा एकादशी पर हम सबके लिए यदि काव्य पाठ करेगी तो वह भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अपने जीवन यापन का सार्थक अंग को समर्पित करते हुए मुफ्त चाय की सेवा देगी इस आयोजन का हिस्सा बनना चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी चाय के ठेले का चाय की चुस्की का शुभारंभ अनामिका अंबर के हाथों ही करवाकर जो इस यादगार पल जीवन की स्मृतियों में सहेज कर रखने की बात भी कही है जिसके लिए आयोजक पंडित राजेश शर्मा एवं उनकी टीम ने इस प्रस्ताव को शहर स्वीकार करते हुए इस महिला की भावनाओं का सम्मान कर उसके प्रति धन्यवाद के साथ आभार व्यक्त किया है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!