Uncategorized

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा से बेलरगांव क़े ग्रामीनो ने मुलाक़ात, रखी मांग

ग्राम पंचायत गट्टासिल्ली बेलरगांव के ग्रामीण जन जिला पंचायत में अध्यक्ष अरुण सार्वा मुलाकात किये. ग्राम वासियो द्वारा माँग की गई कि पूर्व में अंग्रेज़ शासन काल मे गाँव के राजस्व की जमीन खसरा कं 225 भूमि 1.56 हेक्टेयर पर रेस्ट हाऊस बनाया गया है जो कि वर्तमान मे अतिजर्जर हो चुका है । अब उक्त भूमि पर कई ग्रामीण अतिक्रमण कर रहे है जिसे वन विभाग रोकने में असमर्थ है । इस कारण से ग्रामीणों ने माँग किया है कि उक्त भूमि को वन विभाग पुनः पंचायत को सुपुर्द करे ताकि उसमे हो रहे अतिकमण को रोका जा सके साथ ही उस स्थान पर सामुदायिक भवन व पौधारोपण कार्य किया जा सके । उक्त माँग पर अध्यक्ष द्वारा कलेक्टर एव वन मण्डलाधिकारी को पत्र लिखकर अतिशिघ्र कार्यवाही कर अवगत कराने को कहा गया ।
उक्त अवसर पर ग्राम गट्टासिली के सरपंच के साथ ग्रामिण शिवकुमार, ललेश , ईंदल , पवन नेताम एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!