Uncategorized

ग्राम कुर्रा में सीसी रोड निर्माण कार्य का महापौर ने किया भूमिपूजन

सबका साथ, सबका विकास के भाव से गांव-गांव तक पहुंचेगा विकास-रामू रोहरा

ग्राम कुर्रा में विकास की नई शुरुआत हुई, जब मेन रोड से स्कूल भवन तक सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस सड़क निर्माण की अनुमानित लागत 20 लाख है, जिससे गांववासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्य का शुभारंभ किया।श्री रोहरा ने कहा हमारी सरकार का संकल्प है कि गांव हो या शहर, हर क्षेत्र में समान रूप से विकास हो। ‘सबका साथ, सबका विकास’ इसी सोच की बुनियाद है, और हम गांव-गांव तक इस भावना के साथ विकास की रोशनी पहुंचा रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि ग्राम कुर्रा जैसे क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। यह सड़क न केवल विद्यालय तक पहुंच को आसान बनाएगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी बड़ी राहत साबित होगी.ग्रामवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए महापौर एवं प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि इस कार्य से गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी।अमन राव, मुरारी यदु , देहुती साहू , दमयंती साहू, खम्हन साहू, गोपाल साहू, पितेश ठंडन, परमेश्वर साहू,प्रभूराम, धनीराम, पुना राम,जनक बांसकर, मदन साहू,खिलेश्वर, यशवंत, नरेन्द्र आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!