Uncategorized

अग्रवाल समाज के होली मिलन व सम्मान समारोह में शामिल हुए महापौर रामू रोहरा


धमतरी। श्री अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन भवन में रंगोत्सव समारोह के अंतर्गत फूलो की होली एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महपौर रामू रोहरा शामिल हुए। वहीं अन्य अतिथियों में निगम आयुक्त प्रिया गोयल, सुंदरगंज वार्ड पार्षद नरेंद्र रोहरा, सदर दक्षिण वार्ड पार्षद अनिता अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर श्री रोहरा ने कहा कि अग्रवाल समाज द्वारा बहुत ही सुंदर होली मिलन का आयोजन किया गया है। श्री रोहरा ने आगे कहा कि धमतरी के विकास में हमेशा अग्रवाल समाज का मार्गदर्शन आवश्यक अत: समाजजनों से अनुरोध है कि शहर विकास में हमेशा साथ दे। इस अवसर पर दयाराम अग्रवाल अध्यक्ष, बिहारीलाल अग्रवाल, रमेश लाठ, अनिल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मदन गोयल,सुरेश गोयल,अंकित अग्रवाल, अनिता अग्रवाल , रिंका गिन्नौरिया, प्रीति गुप्ता, अनिता गोयल आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!