Uncategorized

कांग्रेस चयन समिति की बैठक के बाद आज शाम हो सकती है पहली सूची जारी

भाजपा में हुई विधानसभा व संभाग स्तरीय बैठक अब प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद होंगे प्रत्याशियों के नाम फायनल

28 तक जमा होंगे नामांकन, प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया हुई तेज

धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। 22 जनवरी से नामांकन फार्म की बिक्री शुरु हो चुकी है। 28 तक फार्म जमा होंगे। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के पास निकाय चुनाव हेतु प्रत्याशी चयन हेतु कुछ दिन का समय ही शेष रह गया है। इसलिए माना जा रहा है कि एक दो दिन के भीतर ही भाजपा कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जाएगा।
ज्ञात हो कि आज राजीव भवन में टिकट वितरण व प्रत्याशी चयन हेतु चयन समिति होगी। बैठक में चयन समिति के संयोजक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, जिला पर्यवेक्षक विनोद सेवनलाल चन्द्राकर, जिला प्रभारी विनोद तिवारी, सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी शामिल होंगे। बैठक में निगम अन्तर्गत सभी वार्डो द्वारा मिले आवेदनों पर विचार किया जायेगा। जिसके पश्चात हर वार्ड में एक नाम पर सहमति बनाने की प्रयास किया जायेगा। इस दौरान गहन मंथन नेताओं द्वारा किया जाएगा। बताया जा रहा कि शहर के 40 वार्डो में लगभग 500 आवेदन पार्षद पद के लिए मिले है। कई वार्ड में दावेदारों की संख्या ज्यादा है। जिनमें शॉर्ट लिस्ट कर सूची बनाई गई है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक वार्डो में 3 से 4 नाम चुनने के पश्चात इनमें से एक नाम पर सहमति बनाई जाएगी। ऐसी चर्चा है कि बैठक के पश्चात आज रात तक या कल कांग्रेस की पहली सूची जारी हो सकती है।
इसी प्रकार भाजपा में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। भाजपा कार्यालय में विधानसभा स्तरीय बैठक हो चुकी है। जिसमें मुख्य रुप से भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा मौजूद रहे। वहीं संभाग स्तरीय बैठक हो चुकी है। बैठक में निकाय चुनाव हेतु वार्डो में प्रत्याशी चयन हेतु नेताओं द्वारा मंथन किया गया। भाजपा में भी लगभग सभी वार्डो में बड़ी संख्या में दावेदार पार्षद पद के लिए है। माना जा रहा है कि इनमें से तीन नाम प्रत्येक वार्ड में सेलेक्ट किये जाएगें। जिसके पश्चात प्रदेश स्तरीय बैठक में इन नामों को रखा जाएगा जिसमें प्रत्येक वार्ड में जीतने योग्य प्रत्याशी के लिए मंथन किया जायेगा। यदि बैठक के पश्चात नाम फायनल हो जाता है तो भी संभवता: आज नामों की घोषणा नहीं होगी। अगले एक दो दिनों में भाजपा सूची जारी कर सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!