Uncategorized

गणतंत्र दिवस समारोह का किया गया अंतिम पूर्वाभ्यास

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि


धमतरी। जिले में आगमी 26 जनवरी को गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके पूर्व आज डॉ शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल परिसर में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे। गरिमामय समारोह की समुचित तैयारी के तहत कलेक्टर नम्रता गांधी की उपस्थिति में पूर्वाभ्यास के दौरान मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार बतौर मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर सुश्री इंदिरा सिंह का मंच पर आगमन, परेड निरीक्षण, ध्वजारोहण का अभ्यास, मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन, प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट, हर्ष फायर, प्लाटून कमांडरों से परिचय, खुले आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे छोडऩे, पुरस्कार वितरण, फोटो सेशन सहित संपूर्ण आयोजन का पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!