Uncategorized

आशीष थिटे, राजेश ठाकर ने लिया महापौर पद के लिए नामांकन

ब्राम्हणपारा से राजेश पाण्डेय ने पार्षद पद हेतु जमा किया पहला नामांकन


धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। 22 से नामांकन फार्म की बिक्री शुरु हो चुकी है। पहले दो दिन चुनाव लडऩे इच्छुक लोगों द्वारा महापौर व पार्षद पद हेतु नामांकन फार्म खरीदा गया। आज तीसरे दिन भी कई दावेदारों ने नामांकन खरीदा।
बता दे कि बीते दो दिन में महापौर के लिए पांच तथा पार्षद के लिए 35 लोगो ने नामांकन फार्म खरीदा है। वहीं आज समाचार लिखे जाने तक महापौर पद हेतु कांग्रेस जिला महामंत्री आशीष थिटे व पूर्व पार्षद व निगम एमआईसी मेम्बर राजेश ठाकुर ने नामांकन खरीदा है। पूर्णिमा गजानंद रजक नयापारा वार्ड, नम्रता पवार बांसपारा वार्ड, उर्मिला चंदेल डाकबंगला वार्ड, कैलाश देवांगन लालबगीचा देवांगन, देवकी मोहिते बांसपारा वार्ड ने पार्षद पद हेतु नामांकन खरीदा है। दो दिन के बाद आज तीसरे दिन पहला नामांकन ब्राम्हणपारा वार्ड से पार्षद पद हेतु राजेश पाण्डेय ने जमा किया है।
ज्ञात हो कि दूसरे दिन महापौर के लिए एकमात्र फार्म सूर्यप्रभा चेटियार ने खरीदा। वहीं पार्षद के लिए नामांकन दीपा देवांगन लालबगीचा वार्ड, कन्हैयालाल सोनी बनियापारा वार्ड, शास्त्री सोनवानी, साल्हेवार पारा वार्ड, शमीना अंजुम सदर उत्तर वार्ड, वीणा देवांगन स्वामी विवेकानंद वार्ड, दीपक सोनकर महिमासागर वार्ड, सूरज गहरवाल हटकेशर वार्ड, यशवंत सोनी रिसाईपारा पूर्व वार्ड, यश राजपूत रिसाईपारा पूर्व वार्ड, सुमन मेश्राम डाक बंगला वार्ड, यामिनी सिन्हा मकेश्वर वार्ड, सुमीत जैन रिसाईपगारा पूर्व वार्ड, श्यामलाल नेताम बठेना वार्ड, सिष्तैन रजा सदर उत्तर वार्ड, तामेश्वरी ध्रुव शीतलापारा वार्ड, कमलेश सोनकर विंध्यवासिनी वार्ड, बसंती साहू सदर दक्षिण वार्ड, जगमोहन ध्रुव व भीमराज ध्रुव बठेना वार्ड तथा भूषण साहू ने रामपुर वार्ड से नामांकन खरीदा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!