Uncategorized

संघर्षमय जीवन की गाथा है भगवान श्री कृष्ण का जीवन दर्शन- उमेश साहू

धमतरी। संघर्षमय जीवन की गाथा है भगवान श्री कृष्ण का जीवन दर्शन भाजपा गंगरेल मंडल अध्यक्ष उमेश साहू ने यह बात ग्राम रुद्री के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर कही। पूर्व सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू के मुख्य आतिथ्य में जन्माष्टमी मनाया गया। बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण से संबंधित मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दिए जिन्हें पुरस्कृत भी किया गया। उमेश साहू ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमको स्वयं को अपने जीवन में संघर्षों से कैसे लड़ते हुए प्रसन्नचित भाव से जीवन पर विजय प्राप्त करना है इसको सीखाता है उन्होंने आगे कहा कि जिस ईश्वर की हम पूजा करते हैं वह स्वयं पूरी सृष्टि को चलाने वाले हैं और वह हम मनुष्यों को समय-समय पर लौकिक और पारलौकिक ज्ञान को बताने के लिए साथ ही भौतिक जगत में सुख पूर्वक सफल जीवन जीने की राह को बताने के लिए स्वयं इस संसार के भीतर मनुष्य के रूप में अवतरित होकर अपने जीवन काल में लीला करते हैं। पश्चात 10वीं 12वीं में प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर के सम्मान भी किए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!