Uncategorized

सदर बाजार के एक घर में लगी आग : पड़ोसियों, गणमान्य नागरिकों व फायर बिग्रेड की मद्द से पाया गया आग पर काबू


धमतरी। आज सुबह शहर के मध्य एक घर में आग लग गई जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में पड़ोसियों व जागरुक नागरिकों की मद्द से आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार सदर बाजार मार्ग पर डॉ एनपी गुप्ता क्लीनिक के पास पवन गुप्ता का निवास है जहां आज सुबह 8 से 9 बजे के बीच आसपास के लोगो ने श्री गुप्ता के घर से धुंआ उठते देखा जिसके पश्चात पड़ोसी एकत्रित हुए, भ्रमण पर निकले कुछ गणमान्य नागरिक भी मौके पर पहुंचे और आग की लपटे व उठते धुएं को देखकर तत्काल आसपास के लोगो से पानी की व्यवस्था कर आग बुझाने का प्रयास शुरु किया गया साथ ही फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई चंद मिनटो में फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। बता दे कि निवास पर पवन गुप्ता जो बुजुर्ग है सो रहे थे आगजनी से हादसा बड़ा हो सकता था लेकिन समय रहते आग पर काबू पाने से जान माल का गंभीर नुकसान नहीं हो पाया। बता दे कि आगजनी की सूचना पर महेन्द्र खण्डेलवाल, पूर्व पार्षद रानू डागा, आकाश गोलछा, आशीष बंगानी, मनोज दुग्गड़, धनराज दुग्गड़, पार्षद कोमल सार्वा सहित आसपास के लोग आग पर काबू पाने जुटे रहे। साथ ही निवास से सामानों को बाहर भी निकालते रहे। ताकि आगजनी से नुकसान कम हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!