Uncategorized

कुछ दिनों पूर्व जन्मे बच्ची को अज्ञात ने छोड़ा नहर किनारे


धमतरी। आज फिर एक बार मानवता शर्मसार हुई है। कुछ दिनों की एक मासूम बच्ची को नहर किनारे धमेले में रखकर छोड़ दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भेंडरी के नहर किनारे अज्ञात व्यक्ति लगभग 10 दिन पूर्व जन्मे बच्ची को धमेले में छोड़कर चला गया। जब बच्ची पर आसपास के लोगो की नजर पड़ी तो उक्त खबर आग की तरह गांव में फैल गई। ग्रामीणों द्वारा बच्चों को चौकी करेली बड़ी के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करेली बड़ी लाया गया जहां बच्ची के स्वस्थ होने की सूचना मिल रही है। उक्त घटना के बाद चर्चा हो रही है कि क्या बालिका होने के कारण बच्ची को लिंग भेद के चलते या फिर किसी अवैध संबंध में परिणीति के चलते मासूम बच्ची को ऐसे लावारिश हालात में छोड़ा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!