Uncategorized

जनगणना 2026-27: मकानों की गिनती 16 से 30 अप्रैल तक, 34 प्रकार के प्रश्नों के जवाब देने होंगे


धमतरी। वर्ष 2026-27 के लिए जनगणना कार्य का शुरू हो गया है। यह जनगणना डिजिटल है। 16 से 30 अप्रैल तक प्रगणक मकानों की गिनती करेंगे। साथ ही उनके द्वारा 34 प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसे संबंधित परिवार को बताना होगा। इसके लिए फिल्ड प्रगणकों को प्रशिक्षण दे दिया गया है। जिला स्तर पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा प्रमुख जनगणना अधिकारी हैं जिनके मार्गदर्शन में निगम आयुक्त, सीएमओ, तहसीलदार कार्य करेंगे। जनगणना 2026-27 के लिए चार्ज अधिकारियों को 27-28 फरवरी व 14 मार्च को ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद 23, 24, 25 मार्च को फिल्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनर, प्रगणक व पर्यवेक्षकों को ट्रेनिंग देंगे। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेगा। 6 प्रगणक के पीछे एक सुपरवाईजर होगा। 16 से 30 अप्रैल तक लोगों को स्वयं ऑनलाईन (स्वगणना) फार्म भरने का विकल्प दिया गया है। यह सुविधा खासकर उन परिवारों को राहत देगी जो नौकरी या अन्य कारणों से दिन पर घर में नहीं रहते। अक्सर देखा जाता है कि जब प्रगणक टीम घर पहुंचती है तब घर में ताला मिलता है। इससे सही पारिवारिक जानकारी दर्ज नहीं हो पाती और न ही योजनाओं के लिए सही डेटा मिल पाता है। डिजिटल तरीके से स्वगणना से सही जानकारी मिल पाती है।
ऑनलाईन फार्म भरने 16 से 30 अपै्रल तक विंडो खुला रहेगा
ऑनलाईन जनगणना के तहत 16 से 30 अप्रैल तक विंडो खुला रहेगा। जनगणना ऑनलाईन फार्म भरने में 10 से 15 मिनट लगेंगे। स्वगणना पत्रक भरने के लिए 11 अंकों की एक आईडी मिलेगी। जब प्रगणक घर आएंगे तो सिर्फ ओआईडी बतानी होगी। परिवार के सदस्य पड़ोसी या गार्ड को भी आईडी दे सकते हैं। जिसके माध्यम से प्रगणक को आईडी मिल जायेगा। इससे जनगणना के डेटा सही और तथ्यात्मक रहेंगे।
जनगणना भवन नंबरिंग कार्य पूरे हुए
जनगणना भवन नंबर का कार्य धमतरी जिले में शतप्रतिशत पूरे हो गये हैं। इसके बाद प्रगणक जाकर मकान नंबर डालेंगे। उदाहरण के तौर पर एक मकान में दो-तीन मंजिल है। अभी एक ही भवन नंबर जारी हुआ है। इसके बाद अलग अलग परिवार के हिसाब से अलग अलग मकान नंबर डाला जायेगा। बाकी मकान किये पर दिये गये हैं तो किरायेदार ही वहां की जानकारी देंगे। जनगणना अफसरों के अनुसार इससे फर्क नहीं पड़ता कि मकान में मकान मालिक रह रहा है या किरायेदार। इसी तरह हास्टल में रहने वाले छात्र छात्राएं भी जहां रहती है वहां अपनी उपस्थिति दिखाते हुए वहां जानकारी देंगे।
1 मई से 30 मई तक वृहद जनगणना
30 अप्रैल तक स्वगणनक प्रत्रक भरने के बाद जनगणना के प्रगणक 1 मई से पूरे छत्तीसगढ़ में घर-घर पहुंचेंगे। जिन लोगों ने ऑनलाईन स्वगणनक पत्रक भरे रहेंगे उनसे आईडी लेकर प्रक्रिया पूरी की जायेगी। जिन लोगों ने आनलाईन जनगणना प्रत्रक नहीं भरे रहेंगे उनसे प्रत्यक्ष रूप से जानकारी लेकर प्रत्रक भरे जायेंगे। इसके लिए जिले में प्रगणकों की नियुक्ति कर दी गई है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!