Uncategorized

वंदे मातरम स्कूल में हुआ बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार

वंदे मातरम स्कूल में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का विधि पूर्वक पूजन किया गया जिसमें सभी छात्र छात्राओं विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस पूजा को उद्देश्य पूर्ण बनाते हुए सभी विद्यार्थियों ने मां सरस्वती का पूजन एवं हवन किया । इसके साथ ही नवागंतुक विद्यार्थियों का उनके माताओं द्वारा विद्यारंभ संस्कार भी करवाया गया । यह आयोजन गायत्री परिवार की बहन यशोदा साहू द्वारा सम्पन्न हुआ। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बैंड के साथ महाआरती के साथ यह आयोजन संपादित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों सहित विद्यालय की समस्त स्टाफ एवं अनेक पलकगण शामिल हुए ।अंत में वंदेमातरम विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती श्रद्धा राठी जी ने स्वयं प्रतिबद्ध रहते हुए अपने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ के साथ समस्त गणमान्य नागरिकों को भी सदैव भारतीय सनातनी संस्कृति के अनुयाई बनने का आवाहन किया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!