Uncategorized

दो दिवसीय राज्यस्तरीय गतका चैम्पियनशीप रायपुर मे संपन्न,नागरिक बैंक अध्यक्ष हरमित सिंह होरा रहे अतिथि

गतका सिर्फ एक खेल नहीं है यह हमारी वीरता, अनुशासन और संस्कृति की पहचान है- हरमीत होरा

रायपुर – 8-9 अगस्त को माता सुन्दरी पब्लिक स्कूल रायपुर मे प्रदेश स्तरीय गतका चैम्पियनशीप का आयोजन गतका खेल एसोसिएशन के सहयोग से किया गया.इस कार्यक्रम मे अतिथि के तौर बलदेवसिंग भाटिया,नागरिक बैंक के अध्यक्ष हरमित सिंग होरा कार्यक्रम आयोजक अमरजीत छाबडा अध्यक्ष अल्पसंख्यक, सुरेंद्र छाबडा, दलजीत चावला, पम्मी दत्ता, लवली अरोरा मौजूद रहे| अतिथि हरमित सिंह होरा समेत अन्य ने अपने संबोधन मे कहा कि गतका सिर्फ एक खेल नहीं है यह हमारी वीरता, अनुशासन और संस्कृति की पहचान है.गुरुगोविन्द सिंह जी की इस पंरपरा ने हमें सीखाया कि शरीर के साथ, साथ मन और चरित्र भी मजबूत होना चाहिए.आज के समय में जब युवा स्क्रीन पर ज्यादा वक्त देते हैं तब गतका जैसे खेल उन्हे फुर्ती, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना देता है| कार्यक्रम मे अतिथियों के माध्यम से प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण किया गया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!