महापौर रामू रोहरा ने रूद्रेश्वर महादेव का किया अभिषेक, की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

धमतरी- पवित्र सावन मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर महापौर श्री जगदीश ‘रामू’ रोहरा ने रूद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
सावन के पावन महीने में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। इसी आस्था और श्रद्धा के साथ महापौर रामू रोहरा ने रूद्रेश्वर महादेव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
महापौर ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आध्यात्मिक साधना का पर्व है। इस पवित्र अवसर पर शिव आराधना करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि भगवान महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे और धमतरी सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वातावरण कायम रहे।
इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की। पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे।



