भाजपा के हारे हुए पार्षद प्रत्याशियों से पूर्व विधायक रंजना साहू ने निजनिवास में की मुलाकात, जनसेवा के लिए किया प्रोत्साहित

धमतरी)। नगर पालिक निगम धमतरी के भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी जो अपने वार्ड में पार्षद चुनाव में जीत से चूक गए उनसे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने निजनिवास में शिष्टाचार मुलाकात कर उन सभी को निराश नहीं होने, अपने कार्यक्षेत्र का एक हिस्सा मानकर हार के आगे जीत है के साथ अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहने एवं जनसेवा करते रहने, संगठन के साथ आगे बढ़ते हुए अपने अपने वार्डो में जनहित के कार्यो को आगे बढ़ाने में सहभागिता प्रदान करते रहने की बात कहीं। श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि हार और जीत सिक्के के दो पहलू हैं, जिसमें एक की हार होती है और एक जीतता है किंतु चुनावी मैदान में लडऩा ही बहुत बड़ी बात होती है भारतीय जनता पार्टी अपने निर्वाचित सदस्यों के साथ-साथ चुनावी मैदान में लड़ रहे सभी प्रत्याशियों को साथ में लेकर चलते हैं, चाहें वह जीते या हारे, सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास यह सिद्धांत कृत संकल्पित सिद्धांत है जिसे भारतीय जनता पार्टी निभाती आई है।
