Uncategorized

महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में वार्ड सहित शहर में तेजी से होगा विकास – निलेश लुनिया

सदर उत्तर वार्ड में महापौर रामू रोहरा व पार्षद निलेश लुनिया को मिले समान 1048 मत

सदर उत्तर वार्ड नवनिर्वाचित पार्षद ने कहा शपथ ग्रहण के पूर्व ही महापौर हुए सक्रिय, विकास के प्रति है गंभीर

धमतरी। नवनिर्वाचित महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में सदर उत्तर वार्ड सहित शहर का तेजी का विकास होगा। विकास की राह में हम भाजपाई पार्षद उनके सहयोगी बनेगें। उक्त बाते सदर उत्तर वार्ड के नवनिवार्चित पार्षद निलेश लुनिया कहीं।
आज पार्षद श्री लुनिया वार्ड भ्रमण पर थे। तभी हाईवे चैनल के प्रतिनिधि से मुलाकात के दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। श्री लुनिया ने कहा कि सदर उत्तर वार्ड की जनता ने नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को भरपूर समर्थन दिया है। संभवत: धमतरी का यह ऐसा पहला वार्ड है जहां पार्षद व महापौर प्रत्याशी को समान मत मिला है। वार्डवासियों ने महापौर रामू रोहरा को 1048 व पार्षद निलेश लुनिया को 1048 मत दिया है। इसी के चलते उन्होने रिकार्ड 602 मतो से चुनाव में जीत दर्ज किया है।
श्री लुनिया ने आगे कहा कि शपथ ग्रहण के पूर्व महापौर रामू रोहरा धमतरी के विकास के लिए सक्रिय व गंभीर है। लगातार वार्डो का भ्रमण कर रहे है। विकास कार्य को अमलीजामा पहनाने गंभीरता से प्रयास करें रहे है। जल्द ही शहर में इसका प्रभाव दिखेगा। बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रहे है। वार्डो में चौपाल लगाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि निलेश लुनिया सदर उत्तर वार्ड से पूर्व में भी पार्षद रहे चुके है। उनका पार्षदी कार्यकाल काफी सफल माना जाता है। इस बार पार्टी ने उन पर पुन: विश्वास जताया और इस विश्वास पर वे खरा उतरे और रिकार्ड मतों से जीत दर्ज किया। वे भाजपा शहर मंडल महामंत्री भी है। पार्टी संगठन में काफी सक्रिय है। दी गई जिम्मेदारियों का बखूभी निर्वाहन करते है। श्री लुनिया महापौर रामू रोहरा के कट्टर समर्थक व करीबी भी माने जाते है।
कांग्रेस शासन काल में पिछड़ा था विकास, अब विकास में आएगी तेजी
चर्चा के दौरान पार्षद निलेश लुनिया ने कहा कि पिछले कांग्रेस शासन काल के दौरान धमतरी नगर निगम में कांग्रेस की सत्ता थी ,लेकिन विकास के मामले में धमतरी पिछड़ता रहा निगम कांग्रेस शासन दौरान एक भी विकास के बड़े प्रोजेक्ट धरातल पर नहीं आ पायेें। जनता मूलभूत सुविधाओं के साथ विकास के लिए तरसती रही, लेकिन अब निगम व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। अब धमतरी का विकास तेजी से होगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!