Uncategorized

नपं. उपाध्यक्ष ने पार्षदों संग की वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात

कुरूद नगर पंचायत की जनता की निस्वार्थ सेवा करेंगे - देवव्रत साहू


कुरुद। देवव्रत साहू ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तारिणी नीलम चंद्राकर, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजकुमारी दीवान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश्वर साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चंद्राकर, गीता राम सिन्हा, रवि शर्मा, शत्रुहन साहू, पार्षद उत्तम साहू, अर्जुन ध्रुव, पूर्व पार्षद राघवेंद्र सोनी, ऐश्वर्य साहू, महिम शुक्ला, सोमप्रकाश साहू, तुकेश साहू, योगेश साहू, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा से मुलाकात की। इस मौके पर देवव्रत साहू ने कहा कि यह जीत केवल मेरी नहीं, बल्कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी के विश्वास और मार्गदर्शन का परिणाम है। पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को और भी मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की जाएगी। कहा कि वह कुरूद नगर पंचायत की जनता की निस्वार्थ सेवा करेंगे और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उनका यह कदम युवा नेतृत्व के प्रति भरोसे और उम्मीद का प्रतीक बन गया है, और यह संदेश देता है कि युवा शक्ति से कोई भी परिवर्तन संभव है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!