Uncategorized

महादेव के भजनों में देर रात तक झूमे साल्हेवारपारा के निवासी

गाड़ा समाज और सनातन सेना द्वारा शिवरात्रि पर हुआ भजन संध्या का आयोजन, दीपक सिंह ठाकुर हुए शामिल

धमतरी- गाड़ा समाज साल्हेवारपारा एवं सनातन सेना धमतरी द्वारा साल्हेवारपारा सुगम तालाब के पास ओंकारेश्वर महादेव के मंदिर का स्थापना महाशिवरात्रि के पावन अवसर किया गया, स्थापना के आयोजन के दौरान तीसरे दिवस भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें श्री श्याम संकीर्तन मंडली की मनमोहक प्रस्तुति हुई । भजन संध्या में मुख्य रूप से सनातन सेना धमतरी प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर, अभिषेक शर्मा, गोपाल साहू, लक्ष्मीनारायण स्वर्णकार, जतिन देवांगन, आशीष शर्मा उपस्थित हुए।दीपक सिंह ठाकुर ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वार्ड से मेरा पुराना रिश्ता रहा है मेरे पिता जी जालमपुर स्कूल में काफी समय तक शिक्षक रहे है , यहां पर निवासरत बहुत से लोग होंगे जो उनके द्वारा पढ़ाए होंगे । उन्होंने कहा कि बहुत ही हर्ष का विषय है कि आज गाड़ा समाज के द्वारा और इस वार्ड के सनातनी भाइयों के द्वारा अथक प्रयास से महादेव के इस भव्य मंदिर का स्थापना हुआ है, निचले तबके के सीमित साधन संसाधन के साधन अपना जीवन यापन करने वाले लोगों के द्वारा यह पुनीत कार्य किया जा रहा है । श्री सिंह ने श्री श्याम संकीर्तन परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्याम संकीर्तन परिवार द्वारा लगातार निस्वार्थ भाव से भजन संध्या अलग अलग स्थानों में किया जाना है इनके माध्यम से इस पुनीत कार्य से लोगों को प्रभु की भक्ति से जोड़ने का कार्य किया जा रहा हैं । उन्होंने कहा कि आज हमारे सनातन सेना से इस वार्ड की महिलाएं भी जुड़ी है और सभी वार्डो वासियों ने संकल्प लिया है कि इस तरह से धर्म के आयोजन और धर्म की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!