Uncategorized

राज्य के मुख्यमंत्री आदिवासी होकर विश्व आदिवासी दिवस नहीं मना सकते , मगर छत्तीसगढ़ में बिहार दिवस जरूर मना सकते हैं – धर्मेंद्र पटेल


धमतरी। एनएसयूआई धमतरी ग्रामीण के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल ने छत्तीसगढ़ के धरा पर बिहार दिवस कार्यक्रम के आयोजन को भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन की। राजनीति से प्रेरित बता कर आगे कहा इन्होने ही कांग्रेस शासन काल में जिला मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ महतारी के मूर्ति लगाने का विरोध किया था। धर्मेंद्र पटेल का कहना है कि इस तरह के आयोजन छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय एकता और विशेष रूप से छत्तीसगढिय़ा संस्कृति पर प्रतिकूल असर डाल सकता हैं। प्रदेश के भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओ के भविष्य से ज्यादा बिहार कि चिंता है। यही कारण कि छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवा रोजगार की तलाश में भटक कर नशे के शिकार हों रहें हैं। उन्होंने कहा अपने आपको आदिवासी मुख्यमंत्री बताने वाले विष्णु देव साय नाम मात्र के आदिवासी हैं। सरकार को छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र लगाना मंजूर नहीं हैं मगर छत्तीसगढिय़ा लोगों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचा कर छत्तीसगढ़ की धरा पर बिहार दिवस मनना जरूरी समझते हैं ेइससे पहले पूर्ववर्ती भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की बोली – भाखा, संस्कृति परंपरा रीति रिवाज और खान-पान का संरक्षण और संवर्धन कर छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान की रक्षा करने का काम किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!