Uncategorized

बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक विजय पर धमतरी में जश्न की लहर

सिहावा चौक में जनसैलाब, गगनभेदी नारों के बीच महापौर जगदीश रामू रोहरा का हुआ जोरदार स्वागत

धमतरी। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक जीत का उत्सव शुक्रवार को धमतरी के सिहावा चौक में जोर-शोर से मनाया गया। पूरे क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और भारत माता तथा एनडीए नेतृत्व के समर्थन में लगाए गए गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह उत्साह से भर उठा।कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा के नेतृत्व में मिली विशाल जीत के अभिनंदन से हुई। मंच पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जीत को देश के विकास, सुशासन तथा जनविश्वास की विजय बताते हुए प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को हार्दिक बधाई दी.इस उत्सव का मुख्य आकर्षण रहे धमतरी के प्रथम नागरिक, भाजपा प्रदेश के पूर्व महामंत्री एवं नगर निगम धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा । बिहार चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका विजय-तिलक कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
महापौर रोहरा ने कहा कि इस जीत के पीछे जनता का विश्वास और भाजपा कार्यकर्ताओं की समर्पित मेहनत है। बिहार की यह विजय पूरे देश में विकास और स्थिरता के प्रति जनता की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।जश्न के दौरान सिहावा चौक में जनसैलाब उमड़ पड़ा।ऐतिहासिक जीत के बाद शहरभर में खुशी की लहर देखी गई। विभिन्न चौराहों पर लोगों ने एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं और मिठाइयाँ बांटीं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह जीत सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर जनता के भरोसे का प्रमाण है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!