Uncategorized

रक्षाबंधन पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल: रिश्तों की सुरक्षा के साथ साइबर सुरक्षा का भी लिया संकल्प

एसपी के निर्देश पर साइबर सुरक्षा बंधन की पहल, जागरूकता की राखी के साथ सेल्फी लेकर दिया साइबर सुरक्षित रहने का संदेश

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “साइबर सुरक्षा बंधन” पहल की गई।
रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच सुरक्षा और विश्वास का पर्व है। इसी भावना को साइबर सुरक्षा से जोड़ते हुए धमतरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि “जागरूकता की राखी” के साथ सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करें और अपने परिवार, दोस्तों एवं परिचितों को भी साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करें।नागरिक छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” से जुड़कर पेज पर जाकर अथवा सेल्फी फ्रेम में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर “सेल्फी लें” विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। सेल्फी लेकर उसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित करें।धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ओटीपी , बैंकिंग जानकारी, यूपीआई पिन , पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!