Uncategorized

ग्राम कोपेडीह में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वाले दोनों आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

अवैध रुप से बिक्री हेतु रखे 56 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

थाना भखारा को मुखबिर से सूचना मिली की रामपुर कोपेडीह में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है की सूचना पर तत्काल भखारा पुलिस एवं सायबर टीम द्वारा ग्राम रामपुर कोपेडीह में मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर आरोपीगण
राजेश कुमार कुर्रे पिता बिसालिक राम कुर्रे 42 वर्ष कोपेडीह के पास से 03 प्लास्टिक जरकिन में हाथ भट्टी से बना महुआ शराब 24 लीटर कीमती 2400 रूपये एवं रामेश्वरी देशलहरे पति सोनउ राम देशलहरे उम्र 49 वर्ष साकिन वार्ड कमांक 1 कोपेडीह के पास से 4 प्लास्टिक जरकिन में हाथ भट्ठी से बना महुआ शराब 32 लीटर कीमती 3200 रूपये एवं बिकी रकम 300 रूपये को अपने पास रखकर अवैध रुप से बिक्री करते रंगे हाथ पकडे जाने पर दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना भखारा में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी भखारा,साइबर प्रभारी थाना भखारा स्टॉफ एवं साइबर टीम का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!