Uncategorized

मोबाइल दुकान में चोरी, 3500 नगदी सहित हजारो के सामान पार

धमतरी- सिहावा चौक स्थित ग्लोबल मोबाइल दुकान में सामानों की चोरी हुई है। चोर ऊपर टीन को तोडक़र अंदर घुसा है। जहां से सामानों की चोरी की गई है। मोबाइल दुकान के संचालक सुधीर गायकवाड ने बताया कि गुरूवार रात 10 बजे लगभग दुकान बंदकर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह 9.30 बजे उसका कर्मचारी दुकान पहुंचा। शटर खोलकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर तुरंत पहुंचे तो देखा कि उपर का टीन शेड टूटा हुआ था। सब्बल से तोड़ा गया है। दुकान से ईयर बड्स, नेक बैंड, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ स्पीकर, वायरलेस सीसी कैमरा नकदी 3500 रूपए इस तरह से लगभग 80-90 हजार की चोरी की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!