Uncategorized

धमतरी में लाइट और साउंड का सिस्टम होगा का प्रदर्शन: 8-9 अगस्त को नई मंडी में सीजी 05 एक्सपो इवेंट का आयोजन

सीजी एक्सपो कार्यक्रम के आयोजक यूनिटी इवेंट के सदस्यों ने प्रेस वार्ता लेकर दी जानकारी

धमतरी। धमतरी में फिर से एक बार लाइट और साउंड का सिस्टम का प्रदर्शन किया जाएगा नई मंडी में सीजी 05 एक्सपो इवेंट का आयोजन 8 व 9 अगस्त को किया जा रहा है।जिसमें छत्तीसगढ़ सहित अन्य जगहों से व्यापारी अपने सिस्टम का प्रदर्शन करेंगे। इसे देखने के लिए दूर-दूर के राज्यों से लोग यहां पहुंचकर खरीदारी भी करते हैं। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को सही सामान मिल सके व धमतरी का व्यापार बढ़ सके है।
सीजी एक्सपो कार्यक्रम के आयोजक यूनिटी इवेंट के सदस्यों ने प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि 8 व 9 अगस्त को नई कृषि उपज मंडी में यह एक्सपो कार्यक्रम रखा गया है जिसमें विभिन्न राज्यों के लोग शामिल होंगे।यह साउंड लाइट के व्यापार मेला का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पहली बार 2022 के शुरू किया था जो आज पूरे देश में ख्याति बटोरते हुए निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज यह देशव्यापी आयोजन बन चुका है। साथ ही साथ धमतरी के व्यापार और पर्यटन को फायदा पहुंचाने में आज सीजी 05 एक्सपो टीम कामयाब रही है। इस आयोजन से आज पूरे देश में धमतरी को एक नई पहचान मिल रही है। यूनिटी इवेंट टीम के सदस्यों बृजेश कुमार गजेंद्र, ज्वाला प्रसाद दुबे,तमेश साहू,मुशाहिद रज़ा,सलीम रज़ा,लालचंद सिन्हा
यशवंत कमड़े,आशीष साहू,
बेनी राम साहू ने बताया कि इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के आस पास के सभी राज्यों से आते है। यहां व्यापार करने के लिए बड़ी बड़ी कंपनी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं जो समस्त देश भर से छत्तीसगढ़ के डीलरों के माध्यम से यहां भाग लेते है, जिससे आज साउंड लाइट का व्यापार को पारदर्शिता मिली है। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ और धमतरी जिले के व्यापार को बढ़ाना और साउंड के व्यापार में व्यापक सुधार जैसे साउंड में मधुरता लाने की दिशा में कार्य करना, कोलाहल या जनता को साउंड से होने वाली परेशानी से हमारे इंडस्ट्री में कार्य करने वालो को अवगत करना है जिससे इससे इस इंडस्ट्री को एक नई दिशा मिले। यूनिटी इवेंट्स ने इस आयोजन का हिस्सा बनने का आग्रह भी किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!