650 दीप प्रज्वलित कर भाजपा शहर मंडल धमतरी ने समरसता संकल्प अभियान की किया शुभारंभ
संत श्री रविदास जी ने समाज को समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया - पवन गजपाल

धमतरी। समरसता संकल्प अभियान मे संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। यह अभियान 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 (गुरु रविदास जयंती) तक लगभग सात महीनों तक पांच चरणों में चलाया जा रहा है अभियान क़े प्रथम चरण पर भाजपा शहर मंडल धमतरी द्वारा नगर की आराध्या मां विंध्यवासिनी मंदिर में 650 दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल धमतरी के अध्यक्ष पवन गजपाल ने संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज को नमन करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन एवं विचारों के माध्यम से समाज को समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम में महापौर रामू रोहरा,शशि पवार,राजेश शर्मा,महेंद्र पंडित,राकेश साहू,विजय साहू,कवीन्द्र जैन,बीथिका विश्वास,अर्चना चौबे,गौरव मगर,राजीव चंद्राकर,अमित अग्रवाल,नीतू त्रिवेदी,आशा लोधी, खिलेश कुम्भकार,विशाल त्रिवेदी,धनी राम सोनकर,फिऱोज़ हिरवानी,नंदू लोधी,नरेंद्र जायसवाल,नील पटेल,अखिलेश सोनकर, संतोष सोनकर, सतीश पवार, कुलेश सोनी, भागवत यादव,रितिका यादव,लेखराम नेताम,प्रमोद हिरवानी,तोमन भारद्वाज,कौशल्या देवांगन, प्रियंका सिन्हा, अनिता सोनकर, संगीता जगताप, रूखमणी सोनकर, चंद्रकला पटेल, पूजा कुंजाम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
