Uncategorized

अमन-चैन व भाईचारे के दुआओं के साथ मनी ईद

रत्नाबांधा चौक स्थित ईदगाह मैदान में समाजजनो ने की नमाज अदा

पर्व की बधाई देने पहुंचे नेता व जनप्रतिनिधि

धमतरी। पाक रमजान माह के बाद मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा पर्व ईद-उल-फितर मनाया जा रहा। ईद पर्व को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल है। शनिवार सुबह रत्नाबांधा स्थित ईदगाह मैदान में मुस्लिम भाईयों द्वारा नमाज अदा की गई। ईद के मौके पर सभी के खुशहाली, बेहतर स्वास्थ्य व अमन-चैन व भाई चारे की दुआ मांगी गई। नमाज के पश्चात मुस्लिम भाईयों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाईयां दी व सेवाईयां खिलाकर ईद की मुबारक बाद दी गई। उल्लेखनीय है कि कल चांद नजर आने पर आज ईद मनाया गया। अंजुमन इस्लामिया कमेटी द्वारा ईद के नमाज के लिए व्यापक स्तर पर तैयारिया की गई थी। ईद की खुशियां बांटने व मुस्लिम भाईयों को मुबारक बाद देने जनप्रतिनिधि, नेता व गणमान्य नागरिक मस्जिद के बाहर पहुंचे और गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई। जिनमें विधायक ओंकार साहू, महापौर रामू रोहरा, पीसीसी उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर, पूर्व विधायक लेखराम साहू, मोहन लालवानी, पूर्व शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, अरविंद दोशी सहित अन्य नेता शामिल रहे। इस नजारे से एकता और भाईचारा और भी प्रगाढ़ होते नजर आई। ईद को लेकर पुलिस ने तगड़ी व्यवस्था रही। जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!