Uncategorized

अजय फाउंडेशन परिसर कुरूद में हुआ होली मिलन समारोह


कुरुद। अजय एजुकेशन एंड फाउंडेशन परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ लोगों ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करते हुए भाईचारे और सद्भावना का संदेश दिया। बाल सेवा समाज और मरवाड़ी फाग मंडली के सदस्य भी इस समारोह का हिस्सा बने। समारोह में रंग, गुलाल, फूलों की महक और नगाड़ों की धमक के साथ उल्लासपूर्ण माहौल बना, जो उपस्थित सभी को एक साथ लाने का कारण बना। इस दौरान अजय फाउंडेशन के अनिल चंद्राकर, अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, प्रसन्न नायडू, लक्ष्मीकांत साहू, सदस्य के साथ ही साथ बाल सेवा समाज और मरवाड़ी फाग मंडली के सदस्य अरुण केला, राजू शर्मा, अजय केला, राम शुक्ला, दीपक महावर, मालकराम साहु, पंकज केला, दीपक अग्रवाल, मनोज केला, विजय केला, मोहन अग्रवाल, योगेश चंद्राकर, महिम शुक्ला, सुशील केला, सुनील अग्रवाल, सुरेश महावर, गोविंद शर्मा, बाल सेवा समाज के दिनेश सिन्हा, रतन ढीमर, कुम्भ राज साहू, बिसाली साहू, लीला राम साहू, टेकराम सेन, राजा ढीमर, फागवा राम घनश्याम और निर्मलकर कृष्णा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!