Uncategorized

बोरझरा के पंचायत प्रतिनिधियों ने की विधायक अजय चन्द्राकर से मुलाकात


कुरुद। ग्राम पंचायत बोरझरा मेें विभिन्न समस्याओं और विकास के मुद्दों को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम विकास समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चन्द्राकर के रायपुर स्थित निवास स्थान में मुलाकात की। इस दौरान बोरझरा के विकास पर एक व्यापक चर्चा की गई, जिसमें विधायक अजय चंद्राकर ने ग्राम पंचायत के समग्र विकास के लिए अपनी योजनाओं और विचारों को साझा किया। अजय चंद्राकर ने कहा बोरझरा के विकास के लिए हमें एक साझा दृष्टिकोण अपनाना होगा। जल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य ये मुख्य मुद्दे हैं, जिन्हें सबसे पहले प्राथमिकता देने की जरूरत है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी ग्रामीणों को इन सुविधाओं का सही लाभ मिले और उनका जीवन स्तर बेहतर हो। नवनिर्वाचित सरपंच हवेश्वरी हरदेव साहू, उपसरपंच ठम्मन लाल साहू, एवं पंच युगल किशोर, उर्वशी सिन्हा, साथ ही भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व सरपंच डोमार सिंग साहू, पूर्व जिला सोसायटी अध्यक्ष टेमनलाल साहू, पूर्व बूथ अध्यक्ष महेश यादव ने विधायक अजय चंद्राकर से मुलाकात की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!