Uncategorized

नगर पंचायत कुरुद में भानू चन्द्राकर बने विधायक प्रतिनिधि


कुरुद। नगर पंचायत कुरूद में विधायक अजय चंद्राकर द्वारा भानू चंद्राकर को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। उनकी सक्रियता और क्षेत्र के प्रति समर्पण को देखकर नियुक्ति की गई है। अजय चंद्राकर ने नियुक्ति पत्र में कहा कि भानू चंद्राकर का कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रभाव और सकारात्मक कार्यशैली उनके लिए प्रेरणा का स्रोत रही है, और उनकी उपयुक्तता इस पद के लिए निर्विवाद रूप से सिद्ध हुई है। भानू चंद्राकर ने विधायक अजय चन्द्राकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शहर विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और स्थानीय समस्याओं के समाधान में अपना योगदान देंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!