Uncategorized

बोल बम सेवा समिति कुरूद के 250 कंवारियों का जत्था बाबा बैधनाथ रवाना

विगत 25 वर्षो से समिति करते आ रही है काँवर यात्री सदस्यों के लिए विशेष व्यवस्था-भानु चन्द्राकर

सावन महोत्सव मे कुरूद के बोल बम सेवा समिति रजत जयंती वर्ष मनाने जा रही है, 2025 का आयोजन बोल बम सेवा समिति ने सदा की भाँति इस बार भी समिति के सभी काँवरिया सदस्यो के लिए खास व्यवस्था कर 100 कंवरियों के लिए दो सर्व सुविधा युक्त बसें, 20 सेवक सदस्यों सहित 130 सदस्य ट्रेन से इस प्रकार कुल 250 काँवरियों का जत्था आज और कल बाबा बैधनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे है , बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर ने प्रेस से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी संस्था पूरे प्रदेश मे इतनी बड़ी संख्या मे कंवारिया का जत्था ले जाने वाली पहली संस्था है जो पिछले 25 वर्षों से इतनी बड़ी संख्या मे बोल बम सदस्यो के लिए यात्रा की व्यवस्था करते आ रही है ! हम सब शिव-भक्त और क्षेत्रवासी इस यात्रा के लिए ललायित रहते है जिससे हमारी संस्था गौरवान्वित महसूस करती है.संस्था भी वर्ष भर जागृत संस्था के रूप मे क्षेत्र मे अनेकों धार्मिक और समाजिक कार्यों के लिए प्रतिनिधित्व कर बाबा बैधनाथ के आशीर्वाद से सदस्यगण निरंतर कार्य कर रहे है, इस वर्ष रजत जयंती के रूप में संस्था द्वारा भव्य आयोजन करना प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियाँ बाबाधाम से आने के बाद किया जायेगा.इस यात्रा की तैयारी और ज़िम्मेदारी पिछले 6 महीने से चालु हो जाता है.

विधायक व नपं अध्यक्ष ने किया कावरियों का स्वागत सम्मान

चंडी मंदिर कुरूद से सभी काँवरियों का नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने स्वागत अभिनंदन कर रवाना किये, उसी प्रकार क्षेत्र के विधायक रायपुर में सभी काँवरियो को भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किये और भगवान भोलेनाथ से सबकी यात्रा मंगलमय हो उसके लिए प्रार्थना किये, इसी प्रकार बाबा बैद्यनाथ धाम यात्रा से वापसी पश्चात सावन महोत्सव को धूमधाम से मनाने संस्था द्वारा रजत जयंती वर्ष मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!