Uncategorized

सुख शांति व समृद्धि के साथ हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

कल से शारदीय नवरात्र होगा प्रारंभ, इस बार दस दिनो का होगा शारदीय नवरात्र पर्व

जिले में सैकड़ो स्थानों पर विराजित होगी मां दुर्गा की प्रतिमा

धमतरी। शारदीय नवरात्र कल से प्रारंभ हो रही है। इस बार नवरात्र 9 के बजाए 10 दिनों का होगा। अलग अलग पंचाग किसी में तृतीया तो किसी में चतुर्थी तिथि दो दिन है। इसलिए नवरात्र पर्व इस बार नौ की बजाय दस दिनों का होगा। विप्र विद्वत परिषद मीडिया प्रभारी पंडित राजकुमार तिवारी ने बताया कि शारदीय नवरात्र बाइस सितंबर से शुरु हो रहा है। मां दुर्गा इस बार धरती में हाथी पर सवार होकर आएगी। जो कि सुख शांति व समृद्धि का प्रतीक है। 22 सितंबर को घट स्थापना होगी। 23 को द्वितीय तिथि, तृतीया तिथि दो दिन होने से 26 सितंबर को महापंचमी पूजा होगी। 30 सितंबर को महाअष्टमी एवं 1 अक्टूबर को महानवमी है। इस प्रकार इस बार नवरात्र दस दिनों का होगा। इसमें माता की भक्तों पर विशेष कृपा बरसेगी। वही मूर्तिकार भी मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रुप देने जोर शोर से जुटे हुए है। साथ ही समितियां भी मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित करने भव्य पंडाल बनवा रहे है।
बता दे कि शहर के विभिन्न स्थानों सहित जिले भर में सैकड़ो स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजित की जाएगी। जिसके लिए शनिवार से ही मां दुर्गा के प्रतिमा के आगमन का दौर शुरु हो चुका है। मूर्तिकार प्रतिमाओं को आकर्षक अंतिम रुप दे रहे है। पंडाल भव्यता के साथ सज चुके है। देवी मंदिरो में रंग रोगन लाईटिंग के साथ विशेष साज सज्जा की गई है। कल नवरात्र के प्रथम दिन शुभ मूहुर्त पर गोधुली बेला में ज्योति प्रज्वल्लित किये जाएगेंं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!