Uncategorized

श्रीराम केवल एक महापुरुष नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों, संस्कृति और धर्म का प्रतीक हैं : रंजना साहू

धर्म, कर्तव्य और सेवा जब एक साथ चलते हैं, तो समाज स्वत: प्रगति की ओर अग्रसर होता है : जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू


धमतरी। ग्राम गागरा में दो दिवसीय रामधुनी कार्यक्रम का शुभारंभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। श्रीमती साहू ने सबसे पहले सार्वजनिक कार्यक्रम हेतु नवनिर्मित शेड का विधिवत लोकार्पण किया और ग्रामवासियों को सौंपते हुए उन्हें इस सार्वजनिक सुविधा का लाभ लेने की शुभकामनाएं दीं। श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा श्रीराम केवल एक महापुरुष नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों, संस्कृति और धर्म का प्रतीक हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि कैसे हम अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए, सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलें। जनपद पंचायत धमतरी उपाध्यक्ष श्री केशव साहू ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें यह सिखाता है कि धर्म, कर्तव्य और सेवा जब एक साथ चलते हैं, तो समाज स्वत: प्रगति की ओर अग्रसर होता है। इस अवसर पर भोथली मण्डल अध्यक्ष मिश्री पटेल, पूर्व जनपद सदस्य रामाधार साहू, ग्राम गागरा के सरपंच अनिता योगेश साहू, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष उत्तम चोपडिय़ा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!