Uncategorized

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के मुख्य आतिथ्य में नगरी कॉलेज में 12 लाख के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन


नगरी । शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में जनभागीदारी मद से स्वीकृत 12 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अरुण सार्वा अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी उपस्थित रहे। उन्होंने महाविद्यालय में बनने वाला कैंटिन, सायकल स्टैण्ड, फीस काउन्टर सेड़, बॉटनिकल गार्डन एवं काऊ कैचर जैसे मूलभूत सुविधाओं की छात्र हित में नींव रखी। कार्यक्रम में अजय ध्रुव अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, प्रकाश बैस जिला अध्यक्ष भाजपा धमतरी, श्रवण मरकाम पूर्व विधायक सिहावा, महेश गोटा अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी, हृदय साहू, प्रेमलता नागवंशी, तुलसीराम साहू, राजेश गोसाई, वेदप्रकाश गंजीर, शिवदयाल साहू, विनय नाहटा, हनी कश्यप, लक्ष्मी ठाकर, किरण कश्यप उपस्थित रहे। अरुण सार्वा ने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय से पास आउट भूतपूर्व छात्र-छात्रा जो आज उच्च पदों पर आसीन है, उनसे आहवान किया कि वे महाविद्यालय के हित में आगे आकर अपना योगदान दें। प्रभारी प्राचार्य डॉ. अश्वनी ध्रुव ने सभी अतिथियों के योगदान एवं महाविद्यालय के विकास में सकारात्मक सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं महाविद्यालय की आवश्यकताओं की ओर सबका ध्यान खींचा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!