Uncategorized

यातायात में सुधार के संबंध छग चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज व डीएसपी चन्द्रा के बीच आज होगी बैठक

धमतरी। विगत दिनों से डीएसपी मणिशंकर चंद्रा ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने प्रयास कर रहे है,इसी कड़ी में डीएसपी ने व्यापारियों व छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज धमतरी इकाई के जिलाध्यक्ष महेश जसूजा से पूछा की घड़ी चौक से रामबाग तक सभी 4 चक्के को बेन किया जाए या नहीं, महेश जसूजा ने कहा कि वे अपने व्यापारियों से बिना पूछे इस संबंध में कोई राय नहीं दे सकेंगे। इस विषय तथा स्कूली बच्चों के समय दिन भर दौडऩे वाले रेत एवं अन्य हाईवा पर दिन के समय बेन लगाने के लिए एक आवश्यक मीटिंग पूज्य पंचायत सिंधी धर्मशाला आज रात्रि 8.45 को बुलाई है जिसमे सभी व्यापारियों के सलाह के पश्चात निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!