Uncategorized

27 से 31 मार्च तक मनाया जाएगा भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव, होंगे विविध धार्मिक व सेवाभावी आयोजन

कल प्रात: 6 बजे से श्री आदिश्वर जिनालय से राष्ट्रीय गौशाला तक निकाली जाएगी प्रभातफेरी, गायों को खिलाई जाएगी गुड़ एवं रोटी

31 को श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से सिहावा चौक तक निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा एवं झांकी

धमतरी। श्री तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक 2625 वां वर्ष को हुक्म संघ के नवम पट्टधर युग निर्माता आचार्य प्रवर श्री 1008 श्री रामलालजी म. सा. की आज्ञानुवर्तीनी शासनदीपिका श्री प्रियंका श्री जी म.सा आदि ठाणा 4 की पावन निश्रा में मनाई जाएगी। जिसके तहत 27 से 31 मार्च तक विविध धार्मिक व सेवाभावी आयोजन होंगे। कल 27 मार्च शुकवार से प्रभात फेरी से प्रारंभ होगा। कल प्रात: 6 बजे से श्री आदिश्वर जिनालय से राष्ट्रीय गौशाला तक प्रभातफेरी निकाली जाएगी जहां गायों को गुड़ एवं रोटी खिलाई जाएगी। रात्रि 7.30 बजे से धनकेशरी मंगल भवन में सास्कृतिक कार्यक्रम एवं अभिनंदन धार्मिक लुडो व मंगलाचरण होगा। दीक्षार्थी मुमुक्षु बहन काजल जी डाकलिया पंडरिया का अभिनंदन होगा।
28 मार्च शनिवार को प्रभातफेरी प्रात: 6 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से अभिनंदन स्वामी जिनालय शांति कॉलोनी जाएगी। नया स्थानक भवन, सिहावा चौक धमतरी में प्रात: 10 बजे से विशाल स्वास्थ शिविर प्रदेश के ख्याति नाम डॉक्टरों के साथ आयोजित की जाएगी। साथ ही रक्तदान एवं जयपुर पैर वितरण कार्यक्रम भी होगा। धनकेशरी मंगलभवन में संध्या 7.30 बजे से सास्कृतिक संध्या होगी जिसके तहत पंचपरमेष्ठि वंदना व तीर्थ रक्षा कर्तव्य हमारा नाट्य मंचन होगा।
29 मार्च रविवार को प्रभात फेरी प्रात: 6 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से अमलतासपुरम रूद्री रोड तक जाएगी। प्रात: 10 बजे से अहिंसा खेल दिवस स्काई टर्फ, मैत्री विहार कॉलोनी में आयोजित किया जाएगा। प्रात: 11 बजे से रतन काम्पलेक्स रामबाग में, दोपहर 3 बजे से बालक चौक मे मठा वितरण किया जायेगा। दोपहर 12 बजे से बालक चौक में अंजलि प्याऊ का उद्घाटन होगा। रात्रि 7.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत मंगलाचरण (गीत एवं नृत्य) का आयोजन होगा।
30 मार्च सोमवार को प्रभात फेरी प्रात: 6 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से श्री दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली जाएगी। प्रात: 11 बजे घड़ी चौक मेंप्याऊ उद्घाटन होगा। प्रात: 12 बजे से बैंक ऑफ महाराष्ट्र मठा वितरण किया जायेगा। दोपहर 4 बजे से विन्ध्यवासिनी मंदिर से नया स्थानक भवन तक अहिंसा सायकल रैली निकाली जाएगी। रात्रि 7.30 बजे सांस्कृतिक संध्या के तहत धनकेशरी मंगल भवन में मंगलाचरण होगा।
31 मार्च मंगलवार को प्रभात फेरी प्रात: 6 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से नया स्थानक भवन तक निकाली जाएगी। प्रात: 7 बजे श्री दिगंबर जैन मंदिर अठवानी गली में मूलनायक 1008 भ. महावीर स्वामी का 108 रजत कलश से महामस्ताभिषेक होगा। प्रात: 7 बजे से महावीर घट कल्याणक पूजा, प्रात: 9.30 बजे पालकी यात्रा श्री दिगंबर जैन मंदिर से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय, श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से श्री दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली जाएगी। प्रात: 10 बजे भव्य शोभायात्रा एवं झांकी श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से सिहावा चौक तक निकाली जाएगी। दोपहर 12.30 बजे श्री धनकेशरी मंगलभवन आमापारा में स्वामीवात्सल्य होगा। दोपहर 1 बजे बालक चौक में महावीर प्रसादी का वितरण होगा। दोपहर 2.30 बजे जमनालाल दुग्गड़ स्थानक भवन सदर बाजार में महावीर प्रश्नोत्तरी होगा। दोपहर 3.30 श्री दिगंबर जैन मंदिर अठवानी गली में नवकार जाप होगा। दोपहर 4 बजे जिला अस्पताल व वृद्धा आश्रम रूद्री में फल वितरण होगा। संध्या 7.30 बजे श्री दिगंबर जैन मंदिर अठवानी गली में 108 दीपक महाआरती होगा। घर घर दीप जलाकर महावीर जन्म कल्याणक मनाएंगा जाएगा। रात्रि 8 बजे घडी चौक धमतरी में जैन धर्म की गौरव गाथा व झांकी प्रदर्शन होगा। फिर संगीतमय प्रभु भक्ति का आयोजन होगा। प्रभातफेरी का 7 बंफर ड्रा सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं बहुमान होगा। एवं जीवदया प्रेमी श्रावको का सम्मान होगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!