Uncategorized

हटकेशर वार्ड में शिक्षा के नए युग की शुरुआत,महापौर रामू रोहरा का नालंदा परिसर के लिए जताया आभार

धमतरी। नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने हटकेशर वार्ड क्षेत्र में स्थापित होने जा रहे नालंदा परिसर के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका स्वागत किया और इसे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।महापौर ने परिसर की स्थापना हेतु सभी संबंधित संस्थाओं, शैक्षणिक सहयोगियों एवं स्थानीय नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की पहलें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाती हैं। नालंदा परिसर हमारे विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ बेहतर भविष्य के अवसर प्रदान करेगा।इस अवसर को लेकर क्षेत्रवासियों में भी उत्साह का वातावरण है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!