धमतरी प्रवास के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने सलज अग्रवाल के निवास पर की सौजन्य भेंट
सलज अग्रवाल की माता जी ने विधायक अनुज शर्मा को तिलक लगाकर, मुँह मीठा कराकर स्नेहपूर्वक किया आशीर्वाद प्रदान

पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप किया गया आत्मीय स्वागत,उनके स्वस्थ, सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की की गई मंगलकामनाएँ
धमतरी। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने अपने धमतरी प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सलज अग्रवाल के निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उनका पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप आत्मीय स्वागत किया गया। सलज अग्रवाल की माताजी ने विधायक अनुज शर्मा को तिलक लगाकर, मुँह मीठा कराकर स्नेहपूर्वक आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके स्वस्थ, सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, विधायक इंद्रकुमार साहू, धमतरी नगर निगम महापौर रामू रोहरा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आत्मीय वातावरण में संगठनात्मक गतिविधियों, क्षेत्रीय विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँचाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित नेताओं ने संगठन की एकजुटता और जनसेवा की भावना को और सुदृढ़ करने का संकल्प भी दोहराया।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई यह भेंट आत्मीयता, पारिवारिक संस्कार एवं संगठनात्मक समन्वय का प्रतीक रही। अंत में सभी ने एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए क्षेत्र के विकास, संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।